फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क किनारे गेट से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 18 May 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
मलिहाबाद। क्षेत्र के किठाई पारा गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गई। हादसे में किठाई पारा गांव निवासी अजय कुमार (24) की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के अनुसार, अजय मुंबई में कपड़े सिलने का काम करते थे और 12 मई को गांव आए थे। रविवार दोपहर वह अपना बाग देखने बाइक से निकले थे और हेलमेट नहीं पहना था। गांव से चार सौ मीटर दूर सड़क पर मोड़ के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकराई। सिर सीधे गेट से लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, चाचा रामदीन ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने का दावा किया है। अजय के परिवार में पिता रूपन, मां सुनीता, तीन भाई और एक बहन हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें