लखनऊ। काकोरी में हरदोई रोड स्थित रहमानखेड़ा फार्म के सामने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे युवक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक, उसका साथी और सड़क पार कर रहा युवक तीनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक अनुज कुमार यादव (26) की तड़के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका साथी हरदोई संडीला के रसूलपुर गांव निवासी गंगाराम (35) गंभीर रूप से घायल है। वहीं सड़क पार कर रहे नगर पंचायत काकोरी के बकरी मोहल्ला निवासी जगदीश मामूली रूप से घायल हुए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
ठाकुरगंज के लालाबाग रमना निवासी आत्माराम यादव ने बताया कि उनका परिवार लखनऊ में ही रहता है और पुश्तैनी गांव उन्नाव के हरौनी शमशुद्दीनपुर है। अनुज आरटीओ ऑफिस के पास साइबर कैफे में काम करता था। बुधवार सुबह वह पैतृक गांव में धान की कटाई कराने गया था और तड़के गंगाराम के साथ लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। परिजनों का कहना है कि अनुज ने हेलमेट पहना होता तो सिर पर शायद इतनी गंभीर चोट न आती और उसकी जान बच सकती थी। परिवार में मां सुमन और दो बहनें हैं, जो बेटे की मौत से बेसुध हैं। एसआई प्रदीप यादव के अनुसार, पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा था। गंगाराम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
परिजनों का कहना है कि अनुज ने हेलमेट पहना होता तो सिर पर शायद इतनी गंभीर चोट न आती और उसकी जान बच सकती थी। परिवार में मां सुमन और दो बहनें हैं, जो बेटे की मौत से बेसुध हैं। एसआई प्रदीप यादव के अनुसार, पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा था। गंगाराम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।