लखनऊ। काकोरी के चकौली गांव से बाइक पर बिना हेलमेट लगाए समदा जा रहे मजदूर दिलीप लोधी (26) की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रात करीब साढ़े सात बजे समदा मार्ग के किनारे बनी पुलिया से बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई।
हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चकौली गांव निवासी भाई विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि दिलीप निजी काम से समदा गांव जा रहे थे। परिवार में पत्नी सुनीता वर्मा, नौ वर्षीय बेटा ऋषि राजपूत, मां भोगावती और भाई विश्वनाथ प्रताप विपिन सिंह हैं।
समदा मार्ग पर पुलिया से टकराई बाइक, मजदूर दिलीप लोधी की इलाज के दौरान मौत । फोटो स्रोत परिजन