फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, छात्र की मौत

Sun, 26 Feb 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दो बाइकों की टक्कर में चार छात्र घायल हो गए। लखनऊ ट्राॅमा सेंटर ले जाते समय एक छात्र ने दम तोड़ दिया। सभी छात्र इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर दुर्गागंज के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार चंद्र प्रकाश तिवारी (19) निवासी पूरे चौरिहन व उसका साथी विवेक निवासी विजई का पुरवा, जबकि दूसरी बाइक पर सवार भदोखर थाना क्षेत्र के बेलागुसीसी निवासी राजन व मनीष घायल हो गए।
घायलों को जगतपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रप्रकाश, राजन व मनीष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चंद्रप्रकाश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

छात्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें थीं। डॉक्टरों ने बताया कि यदि छात्र हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। छात्र की मौत से मां गीता, पिता प्रेमशंकर, भाई कामता बेहाल हैं। थानेदार जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें