रायबरेली। परशदेपुर और छतोह विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तीन गांवों के करीब 150 उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा न करना महंगा पड़ गया। तीनों जगह पर ट्रांसफार्मर से लाइन काट दी गई है। कई बार बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा गया लेकिन ध्यान नहीं दिया।
विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने राजस्व वसूली अभियान के दौरान निरीक्षण किया। बकाया नहीं जमा करने पर परशदेपुर क्षेत्र के पूरे खुशियाल, छतोह के पूरे कलंदर व पूरे किया गांव की बिजली ट्रांसफार्मर के पास से काट दी गई।
बताया कि कनेक्शन लेने के बाद ज्यादातर उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिजली का बिल जमा नहीं किया था। किसी का 40 तो किसी का 50 हजार रुपये बकाया है। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कुशवाहा, अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि तीनों गांवों में करीब 150 कनेक्शनधारक हैं, जिनका 10 लाख रुपये बकाया है।