फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नतीजों ने बसपा को किया निराश... आकाश भी नहीं तलाश पाए जमीन; मामूली अंतर से सिर्फ एक ही सीट जीत सका 'हाथी'

Sat, 15 Nov 2025 07:47 AM IST
शाहरुख खान अशोक मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बिहार चुनाव के नतीजों ने बसपा को निराश कर दिया है। बसपा सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज कर सकी। आकाश भी जमीन नहीं तलाश पाए। बसपा के खाते में 1.61 फीसद वोट आए।
विज्ञापन
Bihar Elections Results - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने बहुजन समाज पार्टी को गहरा झटका दिया है। बिहार में सरकार बनाने के दावे कर रही बसपा के खाते में महज 1.61 फीसद वोट आए, जबकि केवल रामगढ़ सीट से प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव जीत की राह पर है। 
विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो बसपा का वोट बैंक करीब 0.25 फीसद कम हुआ है। इससे साफ है कि बिहार में पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद और नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम बिहार यात्रा समेत तमाम कवायदों के बावजूद सियासी जमीन तैयार नहीं कर सके। 

बसपा सुप्रीमो मायावती की एकमात्र रैली का भी कोई खास असर नहीं दिखा। बिहार चुनाव के नतीजों से साफ है कि बसपा का दलित वोट बैंक तो बरकरार रहा, लेकिन मुस्लिम और अन्य जातियों ने पार्टी प्रत्याशियों को नकार दिया। 
विज्ञापन


बिहार चुनाव के इन नतीजों के बाद बसपा को डेढ़ साल बाद यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति नए सिरे से तय करनी पड़ सकती है। 

बता दें कि वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में चैनपुर सीट से बसपा प्रत्याशी जमा खां जीते थे। हालांकि वह पाला बदलकर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। जदयू ने इस बार जमा खां को प्रत्याशी बनाया था। 
 

राजद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं यूपी सीमा से सटे जिलों में भी बसपा को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। यूपी में बसपा के सियासी प्रभाव को देखते हुए कुछ सीटें उसके पाले में आने की उम्मीद जताई जा रही थी। 
विज्ञापन

बसपा ने बिहार में प्रत्याशियों के चयन में यूपी में हिट रहे अपने सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले का भी इस्तेमाल किया था, जिसने असर नहीं दिखाया। बसपा के सतीश यादव ने रामगढ़ सीट पर भाजपा के अशोक कुमार सिंह को मात्र 30 वोट से हराया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें