फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election : डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-लक्ष्मीजी लालटेन पर नहीं, कमल पर आती हैं; पढ़ें पूरा बयान

Fri, 07 Nov 2025 10:31 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री मौर्य बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2025 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है और मोतिहारी से कमल खिलाना है।
विज्ञापन
संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ।  - फोटो : संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री मौर्य ने मोतिहारी विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में अपने आक्रामक अंदाज में कहा कि जैसे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, वैसे ही अब बिहार को भी विकास की राह पर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि लक्ष्मीजी लालटेन पर नहीं, कमल पर आती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि 2025 में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनानी है और मोतिहारी से कमल खिलाना है। केशव ने पीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने 30 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर जनकल्याण का नया अध्याय लिखा है। 

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार विकास और सुशासन की प्रतीक है, जबकि विपक्ष ने केवल भ्रष्टाचार, अपराध और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उधर, जनसभा के बाद उन्होंने जनसभा के बाद शिवहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें