फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar CM Oath: नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

Thu, 20 Nov 2025 09:25 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और कई एनडीए नेता शामिल हुए। पटना एयरपोर्ट पर योगी के पहुंचने पर समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। योगी ने चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, सहयोगी दलों में सुभासपा अध्यक्ष व यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने भी पटना जाकर एनडीए के एकजुट होने का संदेश दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी जैसे ही पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। बता दें कि योगी बिहार में कई सीटों पर चुनाव प्रचार करने गए थे। उन्होंने एनडीए की जीत में सक्रिय भूमिका भी निभाई थी। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत के लिए सुरक्षा, विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पहचान जैसे मुद्दों पर जनता के बीच स्पष्ट और सशक्त संदेश दिया था। 

नीतीश कुमार सबका आभार जताया

नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने दर्जनों मंत्रियों के साथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम कई बड़े नेता मौजूद थे। गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा थी। शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने सबका आभार जताया।

क्या कहा नीतीश कुमार ने

आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार।

साथ ही माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, विभिन्न राज्यों से आए माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केन्द्रीय मंत्री, सभी गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन। बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। मुझे विश्वास है कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम बिहार को देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें