फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ को बड़ी सफलता: गाजीपुर में हैंड ग्रेनेड के साथ छह गिरफ्तार, आरोपी बोले- बड़ा अपराधी ढूंढ रहा था

Sat, 23 Jul 2022 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।

सार

आरोपियों ने बताया कि हैंड ग्रेनेड का सौदा करने के लिए हम सब यहां इकट्ठा हुए थे। किसी बड़े अपराधी गिरोह से सौदा करने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।
विज्ञापन
grenade - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एसटीएफ ने गाजीपुर में एक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दो हैंड ग्रेनेड के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गाजीपुर जिले के गांव बंदीपट्टी डिहवा में कुछ लोग हैंड ग्रेनेड का सौदा कर रहे हैं। एसटीएफ ने जाल बिछाया। इसके बाद गांव में नदी के किनारे से हैंड ग्रेनेड के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनय सिंह, महेश राजभर, नवीन पासवान, अभिषेक सिंह, रोहन राजभर और मनीष सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


पूछताछ में महेश राजभर ने एसटीएफ को बताया कि उसी के गांव के रहने वाले अरविंद, रोहित और बृजभान चेन्नई में काम करते हैं। यही तीनों यह हैंड ग्रेनेड लेकर गाजीपुर आए थे। अरविंद, रोहित और बृजभान ने इस हैंड ग्रेनेड को किसी बड़े अपराधी गिरोह को बिकवाने के लिए कहा था। महेश ने बताया कि वह ग्राहक तलाश रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

इसी दौरान नवीन पासवान का संपर्क कुख्यात माफिया धनजी गिरोह के सक्रिय सदस्य व गाजीपुर के करंडा थाने के हिस्ट्री शीटर विनय सिंह उर्फ विक्की से हो गया। विक्की 2019 में गाजीपुर में हुई जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव की हत्या में शामिल था। विनय के खिलाफ करंडा थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। महेश ने बताया कि विनय से हैंड ग्रेनेड का सौदा करने के लिए हम सब यहां इकट्ठा हुए थे। एसटीएफ ने गाजीपुर के करंडा थाने में अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज कराते हुए सभी को उसी थाने में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें