लखनऊ। गर्मी में पसीना अक्सर त्वचा की समस्या बढ़ा देता है। इन्हीं समस्याओं का समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से टेटमोसोल और अमर उजाला ने मिलकर खास पहल शुरू की है। शहर में 26 और 27 जून को बलरामपुर जिला चिकित्सालय में दो दिवसीय स्किन चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में एमबीबीएस डॉक्टर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की त्वचा की जांच की। कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नाटक के जरिये जागरूकता
कैंप से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में 15 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कलाकारों की टीम ने नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को निशुल्क स्किन चेकअप कैंप के बारे में जानकारी दी। यह अभियान लखनऊ, वाराणसी और पटना में भी चलाया गया।