फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहूर्त को दरकिनार कर धनतेरस पर बंपर शॉपिंग, 17 लाख रुपये से ज्यादा का हीरे का टू इन वन पीस बिका

Thu, 12 Nov 2020 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
धनतेरस शॉपिंग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में धनतेरस के पावन पर्व पर लखनऊ के बाजारों में लोग बंपर शॉपिंग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुहूर्त को भी दरकिनार कर दिया। शहर के चौक में अब तक का सबसे महंगा हीरे का आइटम टू इन वन दोपहर तक ही बिक गया (टू इन वन जिसे पेटी और गले के हार के रूप में पहन सकते हैं।)। इसकी कीमत करीब 17 लाख 80 हजार रुपये है।

विज्ञापन


शॉपिंग के लिए लोगों का उत्साह देखकर दुकानदारों के भी चेहरे खिल गए। इसके लिए दुकानदारों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। हजरतगंज, अमीनाबाद, आलमबाग, नाका, चौक, डालीगंज, महानगर, निशातगंज, फैजाबाद रोड, भूतनाथ, मुंशी पुलिया, मिठाई चौराहा गोमतीनगर, पत्रकारपुरम् एवं चिनहट बाजार के शोरूम और दुकानें कल बुधवार को ही दुल्हन की तरह सज गई थीं।

कारोबारियों ने बताया कि बुधवार को लोगों ने धनतेरस के लिए सोने एवं हीरे के गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स में वॉशिंग मशीन और स्मार्ट एलईडी टीवी की खूब बुकिंग कराई है। वहीं, ऑटोमोबाइल शोरूम और बर्तन बाजार में भी दिनभर लोग उमड़ते रहे और बुकिंग कराते रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन

खूब हो रही गहनों की बुकिंग

आलमबाग स्थित राम कुमार शिव कुमार ज्वैलर्स के आशुतोष वर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह से ही ग्राहकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो धनतेरस के लिए गहनों को पसंद करके बुकिंग करा रहे हैं। इन गहनों में सबसे ज्यादा गोल्ड और डायमंड की अंगूठी है। साथ ही सोने की चूड़ी, टॉप्स और सोने के सेट भी बुक हो रहे हैं।

5200 रुपये में सोने का सिक्का
आशुतोष वर्मा ने बताया कि दीपावली पूजा के लिए विशेष तौर पर सोने के 1 से 10 ग्राम और चांदी के 5 से एक किलो के सिक्के तैयार कराए है। एक ग्राम सोने का सिक्का 5200 रुपये का है जबकि 5 ग्राम चांदी का सिक्का 350 रुपये का है। धनतेरस पर इनका स्टॉक खत्म ना हो जाए इसलिए लोगों ने बुधवार को ही सिक्के बुक करा लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें