फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, बच्ची और महिला घायल

Tue, 18 Aug 2020 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
विज्ञापन
ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


घटना थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र के गलीबापुर चौराहे के पास हुई है। यहां सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से एक स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियों सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों में सिराज अहमद (58), अरशद हुसैन (48) नूरजहत (45) शामिल हैं। घायलों में हुमेरा पत्नी अरशद (40) कुनैन पुत्री अरशद (8) शामिल हैं। ये सभी थाना कोतवाली उतरौला के पटेल नगर गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए बहराइच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें