फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमित मोहन प्रसाद, नवनीत सहगल साइड लाइन, 16 अफसरों को नई जिम्मेदारी

Thu, 01 Sep 2022 07:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, लखनऊ

सार

अमित मोहन प्रसाद को अपर मुख्य सचिव एमएसएमई बनाया गया है। हिमांशू कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का मुख्य सचिव बनाया गया है। वे अभी समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण व मुस्लिम वक्फ बोर्ड के मुख्य सचिव थे।
विज्ञापन
यूपी के अपर मुख्य सचिव पद से नवनीत सहगल को हटाकर अमित मोहन प्रसाद को तैनात किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 12 अधिकारियों के  विभाग बदले गए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह से ग्राम्य विकास विभाग ले लिया गया है। वहीं तीन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शासन में बीते तीन-चार साल से एक ही पद पर जमे ताकतवर माने जाने वाले अफसरों को हटाकर साइड किया गया है जबकि हाशिये पर चल रहे कुछ अफसरों की बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुख्य धारा में वापसी हुई है। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह के साथ गोपन, प्रोटोकॉल,  सूचना एवं जनसंपर्क, वीजा पासपोर्ट और सतर्कता विभाग का भी प्रमुख सचिव बनाया गया है। केंद्रीय से लौटने के बाद प्रतीक्षारत पार्थसारथी सेन शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता की बड़े दिनों बाद मुख्य धारा में धमाकेदार वापसी हुई है। उन्हें उर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।


कृषि उत्पादन आयुक्त, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से ग्राम्य विकास विभाग वापस लिया गया है। उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हिमांशु कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विभाग में स्थानांतरित किया गया है।  

विज्ञापन

अमित मोहन प्रसाद, नवनीत सहगल, मोनिका व आराधना किए गए साइड
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद को एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, वस्त्रोद्योग, हथकरघा, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में तैनाती मिली है जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को खेलकूद विभाग में भेजा गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को हटाकर आयुष विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग को अल्पसंख्यक विभाग में तैनाती दी गई है। खेलकूद विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है।


हरिओम, पार्थसारथी, राजेश, सुधीर बोवड़े की मुख्य धारा में वापसी
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम को प्रमुख सचिव समाज कल्याण के पद पर स्थानांतरित किया गया है।  प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं और महानिदेशक कारागार के पद पर तैनात किया गया है। राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) सुधीर महादेव बोवड़े को उच्च शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनाती मिली है। 


अरविंद, मुकेश और दीपक को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स एवं एनआरआई तथा पिकप के अध्यक्ष अरविंद कुमार को वर्तमान पद के साथ (यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) और यूपी स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को वर्तमान पद के साथ धर्माथ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें