माध्यमिक शिक्षा परिषद की 19 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के कॉपियां पहुंचने का सिलसिला जल्द ही शुरू हो जाएगा।
परिषद के सचिव अमरनाथ वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे राजकीय प्रिंटिंग प्रेस से जैसे ही कॉपियां पहुंचे, उसे तत्काल सुरक्षित स्थानों पर रखवाएं।
अमूमन यह शिकायतें मिलती रहती हैं कि कॉपियां ले जाने वाले ट्रक कई-कई दिनों तक रोके रखे जाते हैं।
इससे कॉपियों के चोरी होने का खतरा बना रहता है और राजकीय प्रिटिंग प्रेस के ट्रक फंसे भी रहते हैं।
इसलिए जिस दिन जिलों में कॉपियां पहुंचे, उसे तुरंत खाली कराकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।
इसमें किसी भी तरह की शिकायत पर संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।