फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत, दादा घायल

Mon, 06 Jan 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर इलाके में शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार साहिल राजपूत (18) की मौत हो गई, जबकि उसके बुजुर्ग बाबा मेवालाल घायल हो गए।
विज्ञापन

बिजनौर अलीनगर निवासी सुमेर कुमार लोधी का बेटा साहिल राजपूत गांव में स्थित निजी विद्यालय में 11वीं का छात्र था। शनिवार शाम वह साइकिल से बाबा मेवालाल (70) को लेकर बिजनौर कस्बे जा रहा था। माती अंडरपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्राॅमा में भर्ती कराया, वहां शनिवार रात साहिल की मौत हो गई। मेवालाल को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें