लखनऊ विश्वविद्यालय में योग दिवस पर हुआ व्याख्यान। स्रोत: विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग में फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के तत्वाधान में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के क्रम में मोटापा के प्रबंधन में योग विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता योगाचार्य पूजा सिंह ने बताया कि मोटापा में रोगियों को भुजंगासन, धनुरासन, मरकट आसन उदराकर्षणासन, मलाशन व प्राणायाम में अनुलोम विलोम, कपालभाति, उज्जाई प्रणायाम,भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास फायदेमंद है। योग प्रशिक्षिका प्रियांजली पांडेय, मोनिका सिंह, प्रीति मनुज ने गर्भवती महिलाओं को ध्यान का अभ्यास कराया। इस अवसर पर संकाय के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव, फैकल्टी के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।