फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भोजपुरी महोत्सव आज, लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
भोजपुरी महोत्सव आज, लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में 42वें भोजपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले महोत्सव में सांसद मनोज तिवारी, लोकगायक गोपाल राय, असम की प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी, अवधेश, सुरेश कुशवाहा, एसपी चौहान, संतोष कुमार बनारसी सहित 50 से अधिक लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। शुक्रवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, सांसद मनोज तिवारी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को भोजपुरी शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और वरिष्ठ पत्रकारों को भोजपुरी रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भोजपुरी गौरव सम्मान से भी नवाजा जाएगा। प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय, अवधेश तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें