हाथरस कांड के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
कार्यकर्ता साथ में कूड़ा लेकर आए थे और विधानभवन के सामने फेंककर नारेबाजी करने लगे।
वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि उन पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।