लखनऊ। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में हुईं प्रतियोगिताओं के 15 विजेताओं ने मंगलवार को राजभवन में हुई फाइनल प्रतियोगिता में हुनर दिखाया। वाद-विवाद, कविता लेखन, निबंध लेखन, एक पात्रीय नाट्य प्रतियोगिता और देशभक्ति गीत एकल की प्रतिस्पर्धाएं हुईं। इसमें भातखंडे संस्कृति विवि के चार प्रतिभागी भी शामिल रहे।
विवि की कृतिका त्रिपाठी ने बताया कि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनमोल कुमार, निबंध लेखन में वंशिका सिंह, एक पात्रीय नाट्य प्रतियोगिता में शालिनी चौहान और देशभक्ति गीत एकल प्रतिस्पर्धा में शिवराम कृष्णन यादव ने प्रतिभाग किया। सभी ने बेहतरीय प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे।