फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संगीत उत्सव में गूंजी सुरों की जुगलबंदी

Wed, 20 Dec 2023 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से कलामंडपम में तीन दिवसीय उत्सव संस्कृति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस दौरान विंद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सोमवार को हुए दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से पदक और उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों ने मंगलवार को मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पहली प्रस्तुति रामकेदार में एक ताल निबद्ध भातखंडे रचित प्रस्तुति विनीत पवैया के निर्देशन में हुई। इसके साथ ही सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों ने तबला, कथक व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। वहीं रंजना गौहर ने समूह ओडिसी नृत्य पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मांडवी सिंह व कुलसचिव सृष्टि धौन समेत विवि के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
भातखंडे विवि का सहयोग लेगी सरकार : जयवीर सिंह
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भातखंडे विवि ने भारतीय संस्कृति, कला और साहित्य के संरक्षण व संवर्धन में बड़ी भूमिका निभाई है। निकट भविष्य में सरकार लोककला व संगीत को आगे बढ़ाने के लिए भातखंडे विवि का सहयोग लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के बुजुर्ग कलाकारों को पेंशन देने की योजना बना रही है। उन्होंने विवि के अंतर्गत भाषण, काव्य, देशभक्ति परंपरागत खेलों में विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें