लखनऊ। एकेटीयू की सत्र 2023-24 की विषम सेमेस्टर की यूजी-पीजी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं नौ जनवरी से दो फरवरी के बीच प्रस्तावित की गई हैं। विवि प्रशासन ने प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य परीक्षा कार्यक्रम देख लें। अगर इसमें कोई कमी या संशोधन हो तो इसकी सूचना 21 दिसंबर तक विभाग को दें। इसके बाद फाइनल कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
लखनऊ। एकेटीयू ने हाल ही में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी कर दी है। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दो दिसंबर को आयोजित पहले चरण की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू के लिए योग्य अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर सूची देख सकते हैं। जल्द ही इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।