फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भातखंडे और इंदिरा कला संस्कृति विश्वविद्यालय शिक्षा पर मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और इंदिरा कला संगीत विवि खैरागढ़-छत्तीसगढ़ की कुलपति प्रो. लवली शर्मा ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्रो. लवली शर्मा दो दिवसीय शैक्षिक प्रवास के दौरान भातखंडे विवि में बतौर अतिथि प्रवक्ता के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि इस एमओयू का उद्देश्य दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षिक और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

प्रो. लवली शर्मा ने कहा कि भातखंडे संस्कृति विवि अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को समेटे हुए आज भी संस्कृति एवं कला के विकास में शोधपरक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जयशंकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों को लाभ मिलेगा। कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि इस दौरान नृत्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रुचि खरे और ताल-वाद्य के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र व शोधार्थी उपस्थित रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें