लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को आठ कोर्सों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से इसे देख सकते हैं। कोई समस्या आने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
जिन कोर्सों के परिणाम जारी किए गए हैं, उनमें परास्नातक स्तर पर एमए और एमकॉम, डिप्लोमा स्तर पर यूजी डिप्लोमा अरबी, जीएसटी, अरबी फॉर बिगनर्स, पीजी डिप्लोमा उर्दू, अरबी व सीएमआई प्रथम सेमेस्टर शामिल हैं। सर्टिफिकेट कोर्स में तीन विशेषज्ञता के कोर्स के परिणाम भी शामिल हैं।
परीक्षा नियंत्रक भावना मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर के सभी परीक्षा परिणाम जारी कर दिए है। भाषा विवि समर्थ पोर्टल से परीक्षा परिणाम जारी करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।