फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि ने जारी की प्रस्तावित मेडल सूची

Sun, 31 Aug 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विवि ने जारी की प्रस्तावित मेडल सूची
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेडल वितरण के लिए विवि ने अनंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी। सूची के लिए आपत्ति मांगी गई है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेश कुमार ने बताया कि इस बार 10वां दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को मेडल के लिए अर्ह छात्र-छात्राओं की सूची विवि की वेबसाइट https://kmclu.ac.in/ पर अपलोड कर दी गई है। आपत्ति हो तो वह आठ सितंबर तक coekmclu.ac.in भेज सकते हैं। प्रस्तावित सूची में बीए उर्दू की छात्रा रहमाना को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती स्वर्ण, कला संकाय व उर्दू में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक के लिए चयनित हुई हैं। इसी तरह बीएससी रसायन विज्ञान के छात्र धर्मेश यादव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अपूर्व द्विवेदी कुलपति स्वर्ण पदक के साथ संकाय स्वर्ण पदक के चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें