फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विद्यार्थियों को सिखाए तनाव प्रबंधन के तरीके

विज्ञापन
भाषा विवि में सेमिनार का आयोजन।
विज्ञापन
परीक्षा के तनाव और चिंता से निपटने के लिए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन का महत्व बताया गया। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मंगलवार को ‘हाउ टू हैंडल एग्जाम एंग्जायटी’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में काउंसलर डॉ. काकुल है ने परीक्षा संबंधी चिंता के लक्षणों को पहचानने और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या, पर्याप्त विश्राम और सकारात्मक आत्म-संवाद तनाव को नियंत्रित करने में मददगार हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा को डर और दबाव के बजाय अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. मजहर खालिक के संयोजन और सह-संयोजक डॉ. रजा अब्बास हैदरी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. वली उल्लाह और राकेश कुमार गौतम ने आयोजन में सहयोग किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें