फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि : आरिफ मोहम्मद हो सकते हैं दीक्षांत के मुख्य अतिथि

Sun, 12 Nov 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के सातवें दीक्षांत समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकते हैं। विवि ने कार्यपरिषद के अनुमोदन के बाद पांच नाम राजभवन को अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भाषा विवि में चार जनवरी को सातवां दीक्षांत समारोह होना प्रस्तावित है। अब इसमें मुख्य अतिथि कौन होगा, इसको लेकर तलाश जारी है। विवि प्रशासन की ओर पांच नामों को चुनकर राज्यपाल से अनुमति के लिए भेजे गए हैं। राज्यपाल के स्वीकृति के बाद ही मुख्य अतिथि के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। विवि ने जो नाम भेजे हैं उनमें पहला नाम आरिफ मोहम्मद खान, दूसरा वैज्ञानिक ऋतु करिधल, तीसरा नाम कृषि वैज्ञानिक प्रो. पंजाब सिंह, चौथा नाम यूपीएससी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी और पांचवां नाम इतिहासकार प्रो. कपिल कुमार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें