फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : पांच विभागों में भर्ती के लिए 26 को परीक्षा

Sun, 12 Nov 2023 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में पांच विभागों की शिक्षक भर्ती के लिए 26 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। यहां शारीरिक शिक्षा विभाग में एक, प्राच्य संस्कृत में एक, अर्थशास्त्र में दो, भौतिक विज्ञान के तीन और संस्कृत के चार पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय के अलग-अलग संकायों में 145 पदों पर भर्ती का विज्ञापन सितंबर में जारी किया गया था। इसमें सहायक आचार्य के 64, सह आचार्य के 51 और आचार्य के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। जिस पर 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसमें सहायक आचार्य के 64 पदों पर तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसके तहत चार नवंबर को वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भूविज्ञान, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, पश्चिमी इतिहास और विधि विभाग के अभ्यर्थियों की शॉर्ट-लिस्टिंग करने के लिए परीक्षा हो गई थी। बाकी विभागों में अब परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें