लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में शनिवार को जनभवन प्रांगण में चांसलर कप इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। नौ मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में लखनऊ के आठ प्रमुख विश्वविद्यालय और जन भवन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहले मैच में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने 150 रनों का विशाल स्कोर बनाया और लखनऊ विश्वविद्यालय को 48 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने 114 रन बनाए, जिसके जवाब में केजीएमयू की टीम 83 रनों पर सिमट गई। तीसरे मैच में डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ने एसजीपीजीआई (68 रन) को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथे मैच में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (148 रन) के विरुद्ध कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। टूर्नामेंट का संचालन एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय और अशोक देसाई के निर्देशन में किया जा रहा है।