किसानों ने जाम किया सुल्तानपुर रोड।
- फोटो : amar ujala
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के किसानों ने लखनऊ में अपनी 29 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए जिसमें महिलाएं भी थीं।
किसानों ने पहले परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन किया और फिर सुल्तानपुर रोड जाम कर दिया।
इस दौरान पुलिस ने उन्हें बैरीकेडिंग लगाकर रोक दिया।