डिस्पेंसर यूनिट में डिवाइस लगाकर पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए पंपों पर कंपनियों ने पहली बड़ी कार्रवाई की। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को ऐसे चार पंपों तो आईओसीएल ने एक पंप की डीलरशिप निरस्त कर दी।
कंपनियों ने इन पंपों को अपने कब्जे में ले लिया है। जिन पंपों को कंपनियों ने अपने कब्जे में लिया है उनमें दो राजधानी के तो बाराबंकी, बहराइच और कन्नौज का एक-एक पंप शामिल है। वहीं राजधानी के छह पंपों का डीलरशिप एग्रीमेंट निरस्त किया गया है। इनका मामला कोर्ट में होने से कंपनियों ने इन्हें कब्जे में नहीं लिया।
इनकी निरस्त हुई डीलरशिप
बीपीसीएल : लखनऊ में आशियाना पकरी पुल के समीप स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन सहित बाराबंकी का नंदलाल वेदप्रकाश, बहराइच का मोदी फिलिंग सेंटर और कन्नौज जिले का बीएम मोटर्स पंप।
आईओसीएल : मिश्रा ऑटोमोबाइल अलीगंज।
इनका एग्रीमेंट निरस्त
ब्रिज ऑटोमोबाइल गोमतीनगर, लालता प्रसाद मेडिकल कॉलेज, लालता प्रसाद सीतापुर रोड, मान फिलिंग स्टेशन डालीगंज, शिवनारायण कैंट, लखनऊ फिलिंग स्टेशन ठाकुरगंज। इनका केस निपटारा होने के बाद ही ओनरशिप ली जाएगी।