त्योहार की वजह से आंदोलन की तारीख टाल दी गई है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि संशोधन कानून मुसलमानों की धार्मिक और सामाजिक पहचान से जुड़ा मुद्दा है।
वक्फ संशोधन कानून के विरोध में 3 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत बंद अब नहीं होगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने त्यौहारों के मद्देनजर इस बंद को स्थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड के पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर में चल रहे त्योहारों को देखते हुए बंद से आमजन को असुविधा हो सकती थी।
विज्ञापन
इसी कारण फिलहाल आंदोलन की तारीख टाल दी गई है। नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। बोर्ड ने कहा कि संशोधन कानून मुसलमानों की धार्मिक और सामाजिक पहचान से जुड़ा मुद्दा है। इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।