फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र के खिलाफ व्यापारियों का भारत बंद 28 सितंबर को, वालमार्ट-फ्लिप कार्ट डील रद्द करने की मांग

Thu, 20 Sep 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के रिटेल व्यापार को बचाने के लिए व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंक दिया है। इसके लिए 28 सितंबर को भारत बंद किया जाएगा। बंद को सफल बनाने के लिए एक सप्ताह का जनजागरण अभियान चलेगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह घोषणा कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में की।

उन्होंने बताया कि भारत बंद के लिए 'वालमार्ट-फ्लिप कार्ट डील से व्यापार बचाओ, व्यापारी आओ' नारा दिया गया है। व्यापारियों की मांग है कि केंद्र सरकार 'वालमार्ट-फ्लिप कार्ट डील को तत्काल निरस्त करे और सिंगल ब्रांड रिटेल में 100 फीसदी निवेश की अनुमति वापस ले एवं खुदरा व्यापार एवं ई-कॉमर्स में विदेशी निवेश की किसी भी प्रकार अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि आयकर की सीमा कम से कम पांच लाख रुपये करके धारा-80 सी के तहत छूट  की सीमा को 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.50 लाख किया जाए। कहा कि भारत बंद का अन्य संगठन भी आह्वान करेंगे।  प्रेस कांफ्रेंस में प्रांतीय पदाधिकारी शशिकांत शर्मा, मोहम्मद अफजल, इकबाल हसन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें