फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन पर भंडारा

Sun, 22 Feb 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं नम्रता पाठक। 
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग चौराहे स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश एवं लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समापन पर शुक्रवार को भंडारा किया गया। मूर्ति स्थापना समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक शामिल हुईं। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सुख-शांमि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी पं. राजमणि मिश्रा ने बताया कि श्री गणेश एवं लक्ष्मीनारायण की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भंडारे में नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रसाद वितरित किया। पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी, राजेश बत्रा, संतोष तिवारी, राजन सोनकर, प्रशांत गुप्ता, सागर शुक्ला, मनीषा सिंह तोमर, दीक्षा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं नम्रता पाठक। 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं नम्रता पाठक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें