फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्थापना दिवस पर गूंजे भजन, बंटा प्रसाद

विज्ञापन
श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पर पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिर ट्रस्ट के आरपी शर्मा ने बताया कि सुबह मंदिर खुलने के साथ ही हनुमानजी को अष्टगंध से स्नान कराकर शृंगार किया गया। इसके बाद पं. दिनेश दीक्षित, आचार्य पवन मिश्रा, सुधांशु शुक्ल, प्रमोद कुमार और पं. दिनेश कुमार मिश्र ने हनुमान जी का सहस्रार्चन से पूजन किया। हवन पूजन के साथ प्रभु को बूंदी-कचौड़ी का भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत हुई। रात तक चले भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को पुलिस लाइन से आए हनुमत भक्तों की अगुवाई में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड का पाठ हुआ। भजन संध्या में विनीता सिंह, रोशनलाल, सुभाष अरोड़ा आदि ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अजय मेहरोत्रा, एसडी सावंत, चैतन्य अग्निहोत्री, बीके सक्सेना, सिद्धार्थ अग्रवाल, ज्योति किरन रतन, पं. जितेंद्र दीक्षित, महेंद्र, हेमंत चतुर्वेदी, ब्रजेश कुमार, पवन शर्मा, कल्पना अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अभय आदि भक्तों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें