असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा प्रदेश की 403 में से 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा।
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। भागीदारी मोर्चा पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेगा।
ओवैसी ने कहा कि मोर्चा की सभी पार्टियों ने निर्णय लिया है कि बाबू सिंह कुशवाहा हमारे संयोजक रहेंगे। अगर हमें जीत मिलती है तो वो ढाई साल के लिए हमारे मुख्यमंत्री होंगे। बाकी के ढाई वर्षों के लिए किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाएग।
हमारी सरकार बनने पर तीन उप मुख्यमंत्री मुसलमान होंगे जबकि दो उप मुख्यमंत्री पिछड़ी जातियों से होंगे।