लखनऊ। बंगलूरू से नेपाल जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-872 खराब मौसम के चलते शनिवार को लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान में 180 यात्री थे। एक दिन पहले भी यह विमान खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट किया गया था।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दोपहर 2:49 बजे लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचना मिली कि खराब मौसम के चलते विमान काठमांडो में लैंड नहीं कर पा रहा है। ऐसे में इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया है। यह विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम 4:30 बजे उतरा। मौसम ठीक होने के बाद विमान ने काठमांडो के लिए उड़ान भरी।