फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बंगलूरू थंडर्स और राजस्थान क्वींस ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
बंगलूरू थंडर्स और राजस्थान क्वींस ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
लखनऊ। बंगलूरू थंडर्स ने एकतरफा मुकाबले में लखनऊ शाही वॉरियर्स को 3-0 से करारी मात देते हुए प्रो महिला वॉलीबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में राजस्थान क्वींस ने पंजाब किंग्स पर 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेली जा रही प्रतियोगिता में बंगलूरू और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले का पहला सेट काफी रोमांचक रहा। बंगलूरू ने 21-19 से जीत दर्ज की। सेट में अनेगा राधाकृष्णन ने अपने बेस्ट अटैक से मैच को एकतरफा कर दिया। मुकाबले का दूसरा सेट भी बंगलूरू के नाम रहा। जेसना ने अपने डिफेंस और अटैक के दम पर लखनऊ को कोई मौका नहीं दिया और टीम को 21-13 से शानदार जीत दिलाई। मुकाबले के तीसरे सेट में दोनों टीमों के बीच कांटे की भिड़ंत देखने को मिली। सेट के आखिरी क्षणों में बंगलूरू के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और तीसरा सेट 21-15 से जीतकर मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम से अनेगा राधाकृष्णन और जेसना सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं।

प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में राजस्थान क्वींस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। पहला सेट राजस्थान क्वींस ने 21-18 के अंतर से अपने नाम किया। दूसरे सेट में राजस्थान क्वींस ने 21-20 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में राजस्थान की अटैकर इलाकिया ने बैक टू बैक अटैक कर मैच को एकतरफा कर दिया। तीसरा सेट पंजाब ने 21-8 से जीत लिया। इस तरह राजस्थान क्वींस ने पंजाब किंग्स को 2-1 से हरा दिया। राजस्थान की बेस्ट प्लेयर शिल्पा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। शिल्पा ने बेस्ट अटैक करके दोनों सेट अपनी टीम के लिए जिताए।

बंगलूरू थंडर्स और राजस्थान क्वींस ने जीते मुकाबले

बंगलूरू थंडर्स और राजस्थान क्वींस ने जीते मुकाबले

बंगलूरू थंडर्स और राजस्थान क्वींस ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें