फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम किसान तक पहुंचे तकनीक का लाभ : राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृषि की आधुनिक तकनीकों का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचना ही वास्तविक विकास का आधार है। तकनीक, महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को साथ लेकर चलने से ही कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल एग्रो ट्रेड फेयर ग्लोबल एग्रोटेक-2026 के समापन समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ये बातें कहीं। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, सूक्ष्म सिंचाई और जैव-प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण महिला उद्यमिता को कृषि विकास की अहम कड़ी बताया। बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान के क्रियान्वयन पर बल दिया।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। एग्रोटेक-2026 प्रदर्शनी के तहत इंटीग्रल विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट प्रस्तुति और कृषि नवाचार के लिए बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 दिया गया। विवि की ओर से प्रो-चांसलर सैयद नदीम अख्तर और रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद हारिस सिद्दीकी ने सम्मान लिया। आयोजन में वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, उद्यमी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें