लखनऊ। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पैरामेडिकल विज्ञान संकाय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को मरीजों व तीमारदारों से अच्छा व्यवहार करने की सीख दी। वे मंगलवार को नए बैच के इंडक्शन कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। सहायक अधिष्ठाता डॉ. अनित परिहार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।