फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज सिंह के कोरोना संक्रमित होने से लखनऊ में हड़कंप, लालजी टंडन को देने आए थे श्रद्धांजलि

Sat, 25 Jul 2020 09:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि देते शिवराज सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद भदौरिया के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से राजधानी लखनऊ में हड़कंप मचा है। मध्य प्रदेश के दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित करने शिवराज व भदौरिया 20 जुलाई को लखनऊ आए थे। शिवराज इस दौरान लालजी टंडन के पुत्र व नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन समेत कई लोगों के संपर्क में आए थे। इससे वहां मौजूद लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद भदौरिया 22 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद लखनऊ में लालजी टंडन के आवास पर उनसे मिलने वाले परिजनों के साथ नेताओं और अफसरों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि शिवराज चौहान, टंडन को उनके आवास पर ही श्रद्धांजलि देने के बाद लौट गए थे। 

अलबत्ता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग वहां पहुंचे थे। शिवराज सिंह चौहान ने लालजी टंडन के आवास पर उनके पुत्र आशुतोष टंडन सहित वहां मौजूद अन्य परिजनों, भाजपा नेताओं व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से काफी देर तक बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें