मुधमक्खियों के हमले में घायल ग्रामीण।
मोहनलालगंज। दहियर गांव के किनारे गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे तीन लोग मधुमक्खियों के झुंड के हमले का शिकार हो गए। दहियर के राजन कश्यप अपने साले प्रेम और दोस्त सर्वेश के साथ गांव के किनारे खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से तीनों की हालत बिगड़ गई। सर्वेश तो जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें गांव के लोगों ने किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से खेतों की ओर गए चकमार्ग किनारे झाड़ियों में मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा है। मधुमक्खियों के हमले के बाद ग्रामीण उस रास्ते से आवागमन करने में डर रहे हैं। (संवाद)
मुधमक्खियों के हमले में घायल ग्रामीण।