फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का निर्देश, लखनऊ समेत छह शहरों के चिकित्सालयों में बढ़ाए जाएंगे बेड

Wed, 12 Aug 2020 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेवल-2 व लेवल-3 अस्पतालों के लिए दिए निर्देश
  • इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर से होम आइसोलेशन में रहने वालों से की जाएगी बात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर नगर, बरेली, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के लेवल-2 तथा लेवल-3 कोविड अस्पतालों में बेड बढ़ाने के विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से फोन के जरिए होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति से नियमित संवाद कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने को कहा है। इसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का भी उपयोग करने को कहा है। वे मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सर्विलांस व्यवस्था और बेहतर, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, डोर-टू-डोर सर्वे गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन और मास्क के अनिवार्य उपयोग के लिए कार्यवाही तेज करने को कहा है। योगी ने चिकित्सा तथा पुलिस विभाग के कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक  प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। 

योगी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि लोग इससे लाभ पा सकें। कहा कि साफ -सफाई अपनाने से कोविड-19 व संचारी रोगों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी मौजूद थे।  

किसानों को यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं
मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाढ़ग्रस्त व जलमग्न इलाकों में प्रभावित लोगों को राशन किट सहित सभी प्रकार की सहायता समय से देने और गौ आश्रय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें