फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया में दोगुने बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के लिए केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया में दोगुने बेड
विज्ञापन

कोरोना संक्रिमतों के बेहतर इलाज को केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया में मरीजों की बेड संख्या को दोगुना किए जाने की कवायद प्रशासन ने शुरू की है। सीएम की बैठक बाद जारी निर्देशों के अनुपालन के तहत अब नए सिरे से कोरोना से निपटने की तैयारी होगी। इसके तहत जिले के तीन सबसे बड़े अस्पतालों में बेडों की संख्या दोगुनी की जाएगी।
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभा रहे केजीएमयू, पीजीआई और राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए बेड की संख्या को बढ़ा कर दोगुना कराया जाएगा। मौजूदा समय लोहिया अस्पताल में 140, केजीएमयू में 400, पीजीआई में 250 बेडों की क्षमता है। इनके अलावा लोकबंधु अस्पताल में 255, राम सागर मिश्र अस्पताल में 75 बेड हैं। प्रशासन पहले ही निजी क्षेत्र के अस्पतालों में निरीक्षण कर बेड बढ़ाने के साथ ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग का निर्देश दे चुका है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा संक्रमण लोगों की लापरवाही के कारण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बिना मास्क घूमने वालों, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर कार्रवाई और तेज होगी। पूर्व में थाना स्तरों पर 80 क्विक रेस्पॉन्स टीम बनाई गई थीं। अब इन टीमों की संख्या और शक्तियां और बढ़ाई जाएंगी। साथ ही सरकारी और निजी क्षेत्र के संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क न बनाने वालों पर भी कार्रवाई तेज होगी। इसकी शुरुआत की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें