फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेड की उपलब्धता बताने वाले डैशबोर्ड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में बेड व वेंटिलेटर की उपलब्धता बताने के लिए शुरू किए गए डैशबोर्ड बृहस्पतिवार को बंद हो गए। तीमारदार बेड व वेंटिलेटर की उपलब्धता पता लगाने के लिए एक से दूसरे विभाग दौड़ लगाते रहे। इसकी वजह से तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन



ट्रॉमा सेंटर में करीब 400 बेड हैं। जिसमें कुल 149 वेंटिलेटर बेड हैं। इनमें 77 वेंटिलेटर वयस्कों और 72 बच्चों के लिए हैं जो हमेशा भरे रहते हैं। ट्रॉमा सेंटर में कई राज्यों से मरीज गंभीर अवस्था में आ रहे हैं। इनमें से काफी मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत होती है लेकिन उन्हें मिल नहीं पाता। ऐसे में दलाल गंभीर मरीजों को बहलाकर निजी अस्पताल ले जाते हैं। कई बार डॉक्टर व दलालों का रैकेट का खुलासा हो चुका है। केजीएमयू प्रशासन ने वेंटिलेटर बेड की उपलब्धता के लिए दो डैशबोर्ड लगवाए थे। बीते वर्ष डिप्टी सीएम ने इसका शुभारंभ किया था। डैशबोर्ड पर एक-एक वेंटिलेटर बेड का ब्योरा प्रदर्शित किया जा रहा था। हर छह घंटे में यह डैशबोर्ड अपडेट करने के निर्देश थे। बृहस्पतिवार को डैशबोर्ड काम नहीं कर रहा था। ऐसे में मरीज व उनके तीमारदारों को बेड व वेंटिलेटर उपलब्धता की जानकारी के लिए पांचवें तल तक दौड़ लगानी पड़ी। जिम्मेदार भी तीमारदारों को दौड़ाते नजर आए। सही ब्योरा देने के बजाए दौड़ाते नजर आए। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. प्रेमराज के मुताबिक, दोनों डैशबोर्ड में तकनीकी खराबी है जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें