फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव करने गई पुलिस से की मारपीट, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के जाफरिया कॉलोनी इलाके में शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। डायल 112 पर सूचना पर पहुंचे दरोगा अवनीश सिंह और हमराही को एक पक्ष के लोगों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। यही नहीं जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस बल पहुंचने पर दोनों को बचाया गया। इसके बाद दरोगा की तहरीर पर गुलशन और शहजाद समेत 40 से 50 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे के मुताबिक, इलाके में जाफरिया कॉलोनी है। वहीं पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर दरोगा अवनीश सिंह और हमराही मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस से अभद्रता की। यही नहीं, कुछ लोग भीड़ का फायदा उठाकर मारपीट करने पर अमादा हो गए और 40 से 50 लोगों ने घेर लिया। उन लोगों ने पुलिस को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दरोगा की सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस से अभद्रता व जान से मारने का गुलशन और शहजाद समेत 40 से 50 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें