फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, किन इलाकों में नहीं आएगा आज से पानी

Fri, 21 Mar 2014 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार की रात से जलापूर्ति ठप हो जाएगी। हैवलक रोड जोनल पंपिंग स्टेशन को होने वाली आपूर्ति बंद की जाएगी।
विज्ञापन


यहां की मेन वाटर लाइन की मरम्मत का काम 22 मार्च से शुरू करवाया जाएगा। पाइपलाइन को खाली करने के लिए वाटर सप्लाई 21 की रात से बंद कर दी जाएगी।

इसके बाद करीब तीन दिन बाद ही लोगों को पानी मिल पाएगा। इसके मद्देनजर जल संस्थान प्रशासन ने टैंकरों से पानी सप्लाई की व्यवस्था की है। मोटर पंपों से सीधी जलापूर्ति की भी तैयारी है।

राजधानी के माल एवेन्यू, सदर, विधान सभा मार्ग के आसपास समेत करीब दर्जन भर से अधिक क्षेत्रों में रहने वाली 8 लाख की आबादी को पानी का शनिवार से करीब तीन दिन तक पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम यहां की मुख्य पाइप लाइन की मरम्मत करने जा रहा है। अधिशासी अभियंता जोन-1 के मुताबिक संबंधित पाइप लाइन के मरम्मत का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के लिए टीम तैयार है।

उन्होंने लोगों से गुजारिश की शुक्रवार को लोग अगर घरों में पानी स्टोर कर लेंगे तो उन्हें ज्यादा समस्या नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें