फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरी बीडीएस छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थानाक्षेत्र में स्थित कैरियर डेंटल मेडिकल कॉलेज में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालात में छात्रावास की चौथी मंजिल से गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, कैरियर डेंटल मेडिकल कॉलेंज में बीडीएस छात्रा ज्योति छात्रावास की चौथी मंजिल पर रहती थी। वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक बॉलकनी से नीचे गिर गई। वहां मौजूद कॉलेज के कर्मचारी व सहपाठी गंभीर हालात में ज्योति को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में हादसा लग रहा है। अभी परिवारीजन नहीं आए हैं। परिवारीजनों के आने केबाद जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें