फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने अध्यापकों को बोला गधा, भड़के शिक्षकों ने किया घेराव, मांगनी पड़ी माफी

Sat, 21 Sep 2019 06:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
विज्ञापन
विरोध में बैठे शिक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रावस्ती जिले में बीआरसी भवन जमुनहा में 20 से 21 सितम्बर तक गुणवत्ता के लिए सपोर्टिव सुपरविजन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को खंड विकास अधिकारी जमुनहा जितेंद्र कुमार दूबे प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचे और कहा कि आप लोग विद्यालय समय में प्रशिक्षण कर रहे हो, यह गलत है। जो सीखना था वो सीख चुके हो, अब कुछ सीख नहीं पाओगे क्योंकि तुम सब गधे हो।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी के इतना कहने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक/ शिक्षिकाएं भड़क उठे। इसके बाद शिक्षकों ने मल्हीपुर पहुंकर खंड विकास अधिकारी के दफतर का घेराव कर लिया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को सबके सामने आकर माफी मांगनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें