श्रावस्ती जिले में बीआरसी भवन जमुनहा में 20 से 21 सितम्बर तक गुणवत्ता के लिए सपोर्टिव सुपरविजन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को खंड विकास अधिकारी जमुनहा जितेंद्र कुमार दूबे प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचे और कहा कि आप लोग विद्यालय समय में प्रशिक्षण कर रहे हो, यह गलत है। जो सीखना था वो सीख चुके हो, अब कुछ सीख नहीं पाओगे क्योंकि तुम सब गधे हो।
खंड विकास अधिकारी के इतना कहने पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक/ शिक्षिकाएं भड़क उठे। इसके बाद शिक्षकों ने मल्हीपुर पहुंकर खंड विकास अधिकारी के दफतर का घेराव कर लिया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को सबके सामने आकर माफी मांगनी पड़ी।