फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: बीकॉम फाइनल का रिजल्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि प्रशासन ने लंबी कवायद के बाद रविवार को बीकॉम फाइनल ईयर का संशोधित परिणाम जारी कर दिया। हालांकि इससे अब भी काफी छात्र संतुष्ट नहीं हैं, उनका कहना है कि वे कल जारी परिणाम में पास थे और आज उनकी बैक आ गई है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने शनिवार को बीकॉम फाइनल ईयर का परिणाम जारी किया गया था। लेेकिन विद्यार्थियों ने इस पर आपत्ति दर्ज करानी शुरू कर दी थी। उनका कहना था कि एक तो बिना राष्ट्रगौरव का परिणाम जोड़े उनका रिजल्ट जारी कर दिया गया, वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि उन्हें नंबर काफी कम दिए गए हैं। कुछ छात्रों का यह भी आरोप था कि जिनको ए सेट का पेपर मिला था, उनके नंबर ठीक आए हैं। वहीं अन्य के नंबर कम आए हैं।
इसका संज्ञान लेते हुए परीक्षा विभाग ने परिणाम विड्रा कर इसको री-चेक कराया था। खुद कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इसे दिखवाया जिसके बाद आज दोपहर परिणाम जारी किया गया। वहीं अब कुछ छात्रों का कहना है कि पहली बार उन्हें 50 नंबर तक मिले थे जो इस बार 35 से भी कम हो गए हैं। उन्होंने दोबारा कॉपियों की चेकिंग पर सवाल उठाए हैं। वहीं विवि प्रशासन ने इसे सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें